झाझा: कर्पूरी चौक पर ई-रिक्शा पलटने से एक बच्चा हुआ घायल, निजी अस्पताल में बच्चे का हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Feb 22, 2024 कपूर्री चौक पर एक ठेला चालक के द्वारा अचानक ठेला मोड़ देने से एक-ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उस पर सवार एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल बच्चा जोकटिया गांव का रहने वाला है, जो अपनी मां के साथ झाझा बाजार आ रहा था तभी यह घटना हो गई।