बिहार: दुर्गा पूजा को लेकर बिहार शरीफ शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध, एसडीओ ने जारी किया आदेश
Bihar, Nalanda | Sep 27, 2024 दुर्गा पूजा को लेकर बिहार शरीफ में यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूट में बदलाव किया गया है। बिहार शरीफ के एसडीओ ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक बिहार शरीफ शहर में बड़े वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। उन्होंने बताया की सरकारी बस हो या प्राइवेट सभी प्रकार के बड़े वाहन शहर में प्रवेश नही करेगी।