बिहार: पुरैनी गांव के लाइन होटल के पास अज्ञात वाहन ने एक महिला को मारी टक्कर, महिला की मौत
Bihar, Nalanda | Sep 27, 2024 गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के लाइन होटल के पास शुक्रवार की शुबह अज्ञात वाहन ने एक महिला को टक्कर मार दिया जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान महतपुरा गांव निवासी लालो सिंह की 59 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी के रूप में की गई। परिवार के लोगो ने बताया की उर्मिला देवी अपने गांव से बैंक जारही थी।