बस्तर संभाग में कुछ अवैध पशु बाजारों की आड़ में लगातार गौ तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं।गौवंश को अलग–अलग मार्गों से बाहर ले जाकर गौ हत्या हेतु भेजा जा रहा है, जो अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। इसी विषय को लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे विश्व हिन्दू परिषद / बजरंग दल द्वारा लोहण्डीगुड़ा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।