शिवपुरी नगर: बिलोकला तिराहे पर किशोर को टक्कर मार नीचे उतरा बोलेरो चालक, हालत गंभीर देख मदद करने के बजाय शिवपुरी की तरफ भागा
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलोकला तिराहे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात सफेद रंग की बोलेरो के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए रोड क्रॉस कर रहे एक 16 वर्षीय किशोर की मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और उसके सिर व छाती में गंभीर चोटें आई हैं।