किशनगढ़ बास: जाजोर गवर्नमेंट स्कूल में बच्चों को मिलेंगे नगद पुरस्कार, सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र को मिलेगा ₹100
Kishangarhbas, Alwar | May 16, 2026
किशनगढ़ बास पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाजोर में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए टीचर ने नई पहल की है। कक्षा 7 के अध्यापक संजय कौशिक ने जुलाई माह से प्रत्येक कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्रों को हर महीने ₹100 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। संजय कौशिक ने शनिवार शाम 4:00 बजे बताया कि यह पुरस्कार वो स्वयं देंगे।