सोमवार शाम 7 बजे अमरकंटक में टैक्सी यूनियन ने यात्रियों की सुविधा , पारदर्शिता और मनमानी वसूली पर रोक लगाने के उद्देश्य से नई टैक्सी किराया सूची तैयार कर थाना अमरकंटक एवं नगर परिषद अमरकंटक कार्यालय में जमा की गई है । सभी टैक्सी एवं यात्री वाहनों के चालकों को अपने-अपने वाहनों में किराया सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है