खैरथल में पंचायत शिक्षक एवं विद्यालय सहायक संघ खैरथल तिजारा ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम शिवपाल जाट को सोपा। सोमवार दोपहर 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार संघ ने शिक्षा विभाग में कार्यरत 23,740 पंचायत शिक्षकों और विद्यालय सहायकों के नियमितीकरण के लिए अनुभव में 2 वर्ष की छूट संबंधी विभागीय आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की है।