सहारनपुर: सहारनपुर में छात्र से मारपीट और ₹3000 की लूट, जातिसूचक गालियां देकर धमकाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने SSP से मांगी मदद
सहारनपुर के देवबंद में रेलवे स्टेशन के पास एक दलित छात्र के साथ मारपीट, लूट और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर पीड़ित के पिता ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद स्थानीय पुलिस ने समय रहते न तो आरोपियों पर कार्रवाई की।