मोहिउद्दीननगर: नया टोल भासिंगपुर में सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, एंबुलेंस से शव पहुंचा गांव
नया टोल भासिंगपुर की सड़क हादसे में घायल महिला कुमकुम देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार की दोपहर बाद करीब 1.02 बजे महिला का शव पटना से एंबुलेंस से गांव पहुंचा। महिला की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। बताया जाता है कि महिला बीते गुरुवार को मस्तल्लीपुर के पास सड़क हादसे में बाइक से गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई थी।