धार: ग्राम दसई में गाय गोहरी पर्व का आयोजन, मन्नतधारियों के ऊपर से निकली गायें
धार जिले के ग्राम दसई में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गाय गोहरी पर्व का आयोजन हुआ। इस दौरान मन्नतधारी गायों के पैरों में औंधे मुंह लेटे तथा बड़ी संख्या में गाये मनन्तधारियों के ऊपर से निकली। इस दौरान सैकड़ो की सँख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।