बालोद: स्कूटी खरीदने के बहाने दो युवकों का अपहरण, पूरी रात मारपीट कर ₹87 हजार की लूट; 2 आरोपी और 4 नाबालिग गिरफ्तार
Balod, Balod | Jul 10, 2026 बालोद जिले के डौंडी निवासी दो युवकों के अपहरण और लूट के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों और चार अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों ने दोनों युवकों का अपहरण कर उनके साथ मारपीट की और कुल 87 हजार 180 रुपए की लूटपाट की थी।