मुज़फ्फरनगर: पुलिस को देख भागा, फायरिंग की और खुद घायल हुआ—हिस्ट्रीशीटर शहजाद की गिरफ्तारी से चोरी का राज खुला
मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं शातिर वाहन चोर शहजाद को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज