पटना ग्रामीण: तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाने पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा, खतरे के हिसाब से तय होती है सुरक्षा
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटा दी गई है इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की सुरक्षा पूरी तरह से हटा ली गई है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने इसे लेकर कहा कि सुरक्षा समिति यह तय करती है कि किस कितनी सुरक्षा दी जाएगी और थ्रेट के हिसाब से सुरक्षा तय की जाती है।