विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव को संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शनिवार की दोपहर दो बजे सीओ बीरबल वरुण कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के कई जगहों पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसको लेकर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। इस अभियान का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना है।