जमुई: पुरानी बाजार में विवाहिता की मौत के बाद परिजन ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप, टाउन थाने में दिया आवेदन
Jamui, Jamui | Mar 25, 2024 पुरानी बाज़ार स्थित रूप रानी वस्त्रालय के संचालक राकेश कुमार साह की पत्नी शिल्पी कुमारी की मौत के बाद मृतका की मां चकाई निवासी अरविंद कुमार गुप्ता की पत्नी वंदना देवी ने ससुराल वालों पर दहेज के खातिर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में सोमवार की देर रात मृतका की मां ने टाउन थाना में आवेदन देकर आरोपित ससुराल वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।