मध्यप्रदेश के छतरपुर में यातायात समर कैंप का शुभारंभ आज 2 मई सुबह करीब 11:00 बजे किया गया। इस पहल की जानकारी अगम जैन ने दी।यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस समर कैंप में आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और छात्रों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व समझाए जाएंगे।