जसवंतनगर: जसवंतनगर के बकरी बाजार में ₹1.10 लाख में बिका कुर्बान नाम का बकरा, बकरीद से बाजार में उमड़ी खरीददारों की भीड़
बाजार संचालक राजीव गुप्ता ने बताया है कि बकरीद के त्योहार क़ो लेकर जसवंतनगर का प्रसिद्ध बकरी बाजार पूरी तरह गुलजार है। यहां बकरों की खरीद-फरोख्त के लिए भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए व्यापारियों द्वारा लाई गई विभिन्न नस्लों के बकरे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। बाजार में ₹10 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की कीमत वाले बकरों की खरीदारी हुई।