सासाराम: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में पुत्र को किया गिरफ्तार, SDPO दिलीप कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
सासाराम मुफस्सिल थाना के पुलिस ने पिता के हत्या के आरोप में पुत्र को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी सासाराम के SDPO दिलीप कुमार के द्वारा दी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम धनजी सिंह बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुछ-ताछ करने के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया की जाएगी.