जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद सभागार में किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख पुरोहित ने कहा कि सभी अधिकारी राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में लक्षित वर्ग को लाभान्वित कर योजनाओं की सफल क्रियान्विति करना सुनिश्चित करें।