सहारनपुर: यूपी STF की बड़ी कार्रवाई में मुठभेड़ में बिहार का 1.25 लाख का कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
सहारनपुर में सोमवार तड़के उत्तर प्रदेश पुलिस की STF टीम ने बिहार के कुख्यात अपराधी लल्लन सिंह उर्फ ललन सिंह को मुठभेड़ में मार गिराया। सरसावा-नकुड़ मार्ग पर हुई कार्रवाई में गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया।