दमोह: नहीं थम रहा पुलिस विभाग मे वर्दी पर रील बनाने का ट्रेंड, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी का वर्दी पर रील बनाया वीडियो हुआ वायरल
Damoh, Damoh | Jul 6, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल की वर्दी में बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। रील में लिखी शायरी को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस मुख्यालय भोपाल पहले ही वर्दी में रील बनाने पर सख्त निर्देश जारी कर चुका है। हालांकि, मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई।