टिमरनी: टिमरनी-छिदगांव रोड पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की हुई मौत
Timarni, Harda | May 28, 2026 हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्राम छिदगांवमेल के पास टिमरनी-छिदगांव मार्ग स्थित बड़ी नहर के समीप हुई। मृतक की पहचान ग्राम बिच्छापुर निवासी रामकिशन पिता राधाकिशन केवट के रूप में की गई है।