बिंदकी: तेंदुली गांव के समीप आम बिनते समय आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव के समीप लगभग 2 किलोमीटर दूर बुधवार को दिन में करीब 3:00 बजे अचानक आकाशीय बिजली गिरने से उसके चपेट में आने से आम बिनते समय किशोर आयुष यादव उर्फ चुन्नू यादव उम्र लगभग 15 वर्ष पुत्र सूरजभान यादव निवासी ग्राम तेंदुली कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद हड़कंप मच गया।