चिरमिरी: मनेन्द्रगढ़ से शुरू हुआ 'संकल्प अभियान', जरूरतमंदों तक खिलौनों और वस्त्रों की मदद
मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर में प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 'संकल्प अभियान' के तहत खिलौना दान वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों और परिवारों तक मदद पहुंचाना है। इस पहल में जिला पंचायत की प्रमुख अंकिता सोम भी शामिल रहीं।