विजयीपुर: विजयीपुर-मुसेहरी मार्ग पर बस से बचने में ई-रिक्शा पुलिया से टकराई, चार घायल
विजयीपुर-मुसेहरी मुख्य पथ पर अनियंत्रित बस से बचाव के दौरान एक ई-रिक्शा पुलिया से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार तीन शिक्षिकाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देवरिया रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मौके पर अफ