रसड़ा: नगरा बाजार के किराना दुकान से उचक्कों ने 45 हजार से भरा बैग उठाया, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत, मुकदमा दर्ज
नगरा बाजार स्थित किराना दुकान से अज्ञात उच्चकों ने 45 हजार नगद से भरा बैग उठा ले गए। पूरी घटना पास के सीसी टीवी कैमरे में कैद भी हो गई। बावजूद घटना को लेकर 8 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित अब्दुल सलाम ने शनिवार की शाम 7 बजे बताया कि घटना अक्टूबर की है। बैंक में जमा करने के लिए दुकान के एक छोटे से बैग में 45 हजार नगद रुपया रखा गया था।