अनूपपुर: अनूपपुर-शहडोल क्षेत्र में पाँच हाथियों का मूवमेंट, वन विभाग ने जारी की चेतावनी
अनूपपुर जिले के जैतहरी क्षेत्र से सोमवार सुबह चार हाथियों का झुंड गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही वन परिक्षेत्र के दैंगाव गांव के जंगल में पहुंचा, जहां विश्राम के बाद अब शिवनी गांव की ओर बढ़ रहा है। वहीं एक खतरनाक दतैल हाथी खांड़ा क्षेत्र से होते हुए शहडोल जिले के रामपुर-बेलिया-पड़रिया के जंगलों में विचरण कर रहा है और बैरिहा गांव की ओर आने की संभावना है।