हातोद: इंदौर पुलिस का वीकेंड एक्शन: नशाखोर वाहन चालकों, गुंडों और असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई
Hatod, Indore | May 17, 2026 इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वीकेंड यानी शनिवार रात्रि 12बजे स्पेशल चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। देर रात शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन कार्रवाई करते हुए नशे में वाहन चलाने वालों, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।