हिलसा: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास हिरासत में
एक साल पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने दहेज के लिए मारपीट
Hilsa, Nalanda | Sep 17, 2026 हिलसा। थाना क्षेत्र के मूरत बिगहा गांव निवासी बबलू की पत्नी रीना कुमारी बुधवार की शाम ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मारपीट करने और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका की सास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पति बबलू फरार बताया जा रहा है।