कालका: पूर्व विधायक की अध्यक्षता में कालका पिंजौर में भाजपा कार्य कर्ताओं ने निकाली स्थापना दिवस के अवसर पर बाइक रैली
कालका विधानसभा से पूर्व विधायक लतिका शर्मा की अध्यक्षता में कालका पिंजौर के भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कालका पिंजौर में बाइक रैली निकाली गई। इस मौके पर भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।