बिंदकी: बिंदकी कस्बे में आर्य समाज के वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन भजन उपदेशक जगत वर्मा ने कहा- जो आया है वह जाएगा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ललौली चौराहे के समीप दयानंद इंटर कॉलेज के सामने आर्य समाज मंदिर परिसर में आर्य समाज के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव के दूसरे दिन शनिवार की सुबह 9:00 बजे हवन पूजन किया गया। पंजाब से आए भजन उपदेशक जगत वर्मा द्वारा भजन के माध्यम से उपदेश दिए गए। कहा कि यहा पर जो आया है उसका जाना भी सुनिश्चित है। परोपकार कर जीवन को सफल बनावे।