मऊरानीपुर: कटेरा क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर पुलिस ने की कार्रवाई, बालू से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा; चालक फरार
झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कंचनपुरा-पठगुवां नदी के टूटे पुल के पास से बालू से भरा एक लाल रंग का बिना नंबर महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया। पुलिस के पहुंचते ही चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को थाना परिसर लाकर सीज कर दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।