नगरी: सांकरा-मेचका मुख्य मार्ग में सामानों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी
मिली जानकारी के अनुसार मेचका थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन बाजार का सामान लेकर जा रहा था। तभी पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद वाहन में लदा सामान सड़क पर बिखर गया। जिससे यातायात बाधित हो गया था। वहीं सूचना पर मेचका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को हटवाया गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना लिलांज पुल के पास हुई है।