विदिशा नगर: कलेक्टर-एसपी निवास के सामने दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत
शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में कलेक्टर और एसपी निवास के सामने बुधवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार आदिवासी निवासी सुभाष नगर को बुधवार दोपहर 12 बजे मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज जारी है।