दलौदा: इमाम ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया, CSP से कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में दिया ज्ञापन
मंदसौर जिले के ग्राम मुल्तानपुरा निवासी एक इमाम ने CSP को आवेदन देकर मारपीट, धमकी और धार्मिक नारे लगाने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं,23 मई शाम अफजलपुर थाने के पास हुई घटना का हवाला देते हुए पीड़ित ने आरोपियों पर झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की,