शाहजहांपुर: सरकार ने निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन की व्यवस्था की, आज 100 बालिकाओं से अभियान का शुभारंभ किया: डीएम
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, घूरन तलैया में एचपीवी टीकाकरण अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहले यह वैक्सीन केवल निजी अस्पतालों में 3 से 4 हजार रुपये की लागत पर उपलब्ध थी, लेकिन अब सरकार ने इसे निःशुल्क उपलब्ध करा दिया है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर