शाहजहांपुर: युवकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दरअसल युवकों के बीच सड़क पर हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान एक युवक ने मारपीट का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया और उसका मोबाइल छीन लिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना थाना पुवायां क्षेत्र की है। बीती रात एक फ्रूट दुकान के पास कुछ युवक आपस में गाली-गलौज कर रहे थे।