जसवंतनगर: जसवंत नगर के मॉडल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 12 शिकायतें, मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ
उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कुल 12 शिकायतें दर्ज हुईं लेकिन मौके पर किसी का निस्तारण नहीं हो सका। कटरा विलोचियाँन के मुस्तकीम ने अवैध कब्जा हटवाने, नगला नरिया की प्रतिभा यादव ने रास्ते में दबंगों द्वारा बाधा, जनकपुर के राजेश कुमार ने चकरोड का विरोध और नगला लायक के सुखबीर सिंह ने अतिक्रमण की पुनरावृत्ति की शिकायत की।