अमानगंज: पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने नयागांव पनझिरिया माता मंदिर में आयोजित 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन किया
पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान पन्ना विधानसभा के विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार की शाम 5:00 जानकारी साझा कर बताया कि रविवार को पन्ना जिले के तहसील अजयगढ़ अंतर्गत ग्राम नयागांव के पनझिरिया माता मंदिर में आयोजित 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन किया।