मानपुर के लखीबाग में GD पब्लिक स्कूल के फेयरवेल समारोह का आयोजन मंगलवार संध्या को हुआ। अतिथि अतरी विधायक रोमित कुमार के साथ कई प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। विद्यालय के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की सभी अतिथियों ने शुभकामना दी। विद्यालय के निदेशक धर्म शाही एवं प्रधानाचार्या स्नेहा शाही ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया।