डुंडा: डबराणी के पास गंगोत्री हाईवे को खोलने में लगी एक पोकलेंड मशीन गंगा भागीरथी के तेज प्रवाह में समा गई, ऑपरेटर सुरक्षित
सोमवार सुबह 11 बजे डबराणी के पास एक पोकलैंड मशीन गंगोत्री हाईवे को खोलने में जुटा था,तभी मशीन अनियंत्रित होकर भागीरथी समा गई। ऑपरेट ने पोकलैंड मशीन से कूद कर अपनी जान बचा ली। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि एक पोकलैंड मशीन भागीरथी में गिरी,मशीन का ऑपरेटर सुरक्षित है।