डुंडा: उत्तरकाशी के आपदा ग्रस्त धराली क्षेत्र में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाएगी: गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे
रविवार शाम 6 बजे गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर धराली और हर्षिल क्षेत्र में आपदा से निपटने के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव सामग्री के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दलों को हर समय अलर्ट रहने को कहा।