नजीबाबाद: नजीबाबाद में चोरी के ₹1200 के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, कई मुकदमे पहले से दर्ज
मंगलवार को 4:00 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार थाना नजीबाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को चोरी किए गए 1200 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एस स्कूटी भी बरामद की है।