घर से नाराज होकर सरयू नदी में छलांग लगाने वाले जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के इसौरी नसीरपुर गांव के 17 वर्षीय किशोर की तलाश नदी के गहरे पानी मे मंगलवार शाम 5 बजे तक जारी रही।लेकिन कोई नतीजा सामने नही आया। बताया गया कि वह किशोर इसौरी नसीरपुर कुटिया के पास पहले कपड़ा निकाला फिर सरयू में छलांग लगा दी।आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।