व्यवहार न्यायालय खगड़िया एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय गोगरी में शनिवार 4:00 बजे तक कुल 1489 मुकदमों का निष्पादन समझौता के आधार पर निःशुल्क किया गया। जिसमें कोर्ट में लंबित कुल 649 मामले, बैंक ऋण के 819 एवं बी.एस. एन.एल.के 21 मामले थे। इसी में निहित गोगरी कोर्ट के 348मामले हैं। चार करोड़ अरतीस लाख छब्बीस हजार पांच सौ तेईस रुपिए का सेटलमेंट किया गया है।