खंडवा जिले में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।