बीना: एसडीएम ने दी पूरी टीम को शुभकामनाएं, राम वार्ड सहित बीना विधानसभा में एसआईआर का काम शत प्रतिशत पूर्ण
Bina, Sagar | Dec 1, 2025 बीना विधानसभा में मतदाता सूची को साफ-सुथरा और शुद्ध बनाने के लिए चलाई जा रही SIR अभियान को लेकर बड़ी सफलता मिली है। एसडीएम विजय डेहरिया के नेतृत्व में सभी मतदान केंद्रों पर BLO और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। पहले यह कार्य 4 दिसंबर तक पूरा करना था, लेकिन शासन ने तारीख बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी थी। फिर भी बीना में समय से पहले ही काम पूरा हो गया।