सतना। जिले में ई-हाजिरी को लेकर विवाद और तेज हो गया है। एक तरफ ई-हाजिरी के समर्थक इसे शैक्षणिक अनुशासन का साधन बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ शिक्षक इसे ‘बाध्यता और दखल’ मानकर विरोध पर उतारू हैं। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहरा क्रमांक-1 के शिक्षकों ने विरोध में प्राचार्य ने सौपा ज्ञापन।