राजनगर: राजनगर के गुरा गांव में राशन वितरण पर हंगामा, हितग्राहियों ने दुकान संचालक पर कम राशन देने का आरोप लगाया
राजनगर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुरा में उचित मूल्य की दुकान पर राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रामीणों ने उचित मूल्य की दुकान संचालक राममिलन रैकवार पर गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा हितग्राहियों को दो महीने का राशन उपलब्ध कराया जा रहा है,